Friday 16 November 2018

दुमका 16 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1061
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना भवन सभागार में डिजिटल युग में पत्रकारिता आचारनीति और चुनौतियां विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उप निदेषक जनसम्पर्क शालिनी वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में कई चुनौतियां बढ़ी है। समस्या समाधान करने के दौरान कई ओर समस्या उत्पन्न न हो इसका ध्यान रखने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि आज जल्दबाजी में न्यूज देने की होड़ है। इलेक्ट्रोनिंक मीडिया और सोषल मीडिया के माध्यम से बहुत तेजी से खबर आज लोगों तक पहँुच रही है । इस दौरान कई प्रकार की सतर्कता बरतने की जरुरत है।
इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न प्रेस प्रतिनिधियों ने कहा कि डिजीटल युग में खबर के संप्रेषण की जल्दबाजी है। जल्दबाजी में कई बार गलती होती है इसे ध्यान देने की जरुरत है। सोषल मीडिया के माध्यम से कोई भी व्यक्ति खबर प्रेषित कर सकता है। हम सभी पर एक जिम्मेवारी है। हम सभी को अपने दायित्व को समझने की जरुरत है। इस पर व्यापक विचार विर्मष की जरुरत है। कोई ऐसा खबर न चले जिससे समाज में विद्वेष हो। सोषल मीडिया पर प्राप्त खबर विष्वसनीय हो तथा खबर पुष्टि करने के उपरांत ही उसे संप्रेषित करने की जरुरत है। प्रेस के प्रतिनिधियों ने कहा कि पहले हमें बहुत कठनाई न्यूज के संप्रेषण में होती थी। डिजीटल युग में खबर की होड़ है। कई बार बहुत तेजी से गलत खबर फोरवर्ड होती है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया तो खबर पुष्टि के बाद ही चलाते है। लेकिन सोषल मीडिया में कुछ शरारती तत्व इसका गलत दुरुपयोग कर रहे हैं। सबसे बड़ी चुनौती उन शरारती लोगों से है जो व्हाट्सए पे शरारती कार्य करते हंै। डिजीटल होने से गति तेज हुई है लेकिन चुनौतियां भी बढ़ी है। समाज में द्वेष फैलाने वाले लोगों के लिए कुछ कदम उठाने की जरुरत है। पत्रकारों के सामने चुनौनियां पहले से ही है। सरकार और प्रषासन को पत्रकार के हित के लिये सोचने की जरुरत है। स्मार्ट फोन के कारन हर एक व्यक्ति पत्रकार के रुप में सोषल मीडिया पर उपलब्ध है जो एक बड़ी चुनौती के रुप में है। कई नीति और नियम बनाने की जरुरत है। प्रौद्योगिकी के दृष्टिकोण से पहले से हम मजबूत हुए है। जिस जगह पर हम पहँुच नहीं सकते थे तकनीकि के कारण आज वहां की खबर शहर तक पहँुचती है। पत्रकारिता आम लोगों के हाथ तक पहँुच चुकी है। कोई घटना छुपती नहीं है। लेकिन कई नयी चुनौतियां भी आज हम सबके समाने है। 
इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिंक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment