Tuesday 20 November 2018

दुमका 20 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1069

आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता...

समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश  ने  जनता दरबार मे आये लोगों की समस्याओं को  सुना। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से प्रशिक्षु आईएएस को अवगत कराया। जनता दरबार में मुख्यतः प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन ,जमीन से संबंधित मामले आये। प्रशिक्षु आईएएस ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया, साथ ही उन्होंने दूरभाष के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने को कहा। उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। आप सभी की समस्या जिला प्रशासन के संज्ञान में है और इसका समाधान भी बहुत जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो आप निःसंकोच इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को भी जनता दरबार के बारे में जानकारी दें। वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं ,वैसे लोगों को जागरूक करें ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके।



No comments:

Post a Comment