Friday 16 November 2018

दिनांक-30 अक्टूबर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या- 1057

आपस में प्रेम करो देश प्रेमियो...

झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम दुमका में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त वरूण रंजन ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। अपने सम्बोधन में उप विकास आयुक्त वरूण रंजन ने कहा कि कला सांस्कृतिक हमारे जीवन का   अंग है। यहां की  सांस्कृतिक अपने आप में एक पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि यहां के हर एक छटा मे सांस्कृति छलकती है।
 कार्यक्रम में  एक से बढ़कर एक देश भक्ति  गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।  जिंदगी मोत नही बन जाये यारो, नफरत की लाठी तोड़ो लालच का  खंजर फेंको जिद के पीछे मत दौड़ो तुम प्रेम के पंछी हो देश प्रेमियों  आपस प्रेम करो देश प्रेमियों, रिमझिम गीर सावन जैसे गीतों ने उपस्थित दशकों को झुमने पर मजबूर कर दिया। गीत बहार म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अमरपालि कला निकेतन के छोटे-छोटे बच्चियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी जा रही थी।
इस दौरान कई  जिला प्रशासन अधिकारी के साथ-साथ गणमान्य व्यक्ति, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment