Friday 2 November 2018

दुमका 02 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1009
झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2018 पर रांची में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए जिला स्तरीय टीमों का चयन 5 नवंबर 2018 को इंडोर स्टेडियम दुमका में किया जाएगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सैयद राशिद अख्तर के द्वारा यह बताया गया कि चयन प्रतियोगिता के लिए चयन समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर समाहर्ता, दुमका, उप निदेशक जनसम्पर्क संथाल परगना प्रमंडल दुमका, जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका, श्री इमानुएल सोरेन शिक्षक, संत जोसेफ विद्यालय गुहियाजोरी, दुमका, श्री गौरकान्त झा झारखण्ड कला केन्द्र, दुमका एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, दुमका होंगे प्रतियोगिता में तीन विधाओं गायन-वादन, नृत्य एवं नाटक में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को राज्य स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रांची भेजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment