Tuesday 6 November 2018

दुमका 06 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1029

समाहरणालय, दुमका स्थित प्रतीक्षालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश तथा नजारत उप समाहर्ता डॉ सुदेश कुमार ने विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में मुख्यतः छात्रवृति, पेंशन, आदि समस्याओं से लोगों ने उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। 
प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश ने संबंधित अधिकारी को शिकायतों के जल्द से जल्द निष्पादन करने को कहा। उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी शिकायतें हमें मिल चुकी है, आप निश्चिन्त हो कर घर जाएं। आपकी समस्याएं जल्द से जल्द दूर होंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपकी शिकायतों पर विधि सम्मत कारवाई करेगा। आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन का उद्देश्य है, जिसे ध्यान में रखते हुए जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सप्ताह किया जाता है।


No comments:

Post a Comment