Thursday 27 December 2018

दुमका 27 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1238

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा ‘‘जल है जहान है 2.0’’....
- मुकेश कुमार, उपायुक्त, दुमका

चरणबद्ध तरीके से हर खेत तक पानी पहुंचाना जिला प्रशासन का लक्ष्य...
- वरूण रंजन, उप विकास आयुक्त, दुमका 

सरैयाहाट प्रखंड के चंदुबथान तथा दुमका प्रखंड के केशियाबहाल पंचायत में उपायुक्त मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त वरूण रंजन, प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश, पंचायत के वरीय पदाधिकारी, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधि ने फावड़ा चलाकर ‘‘जल है जहान है 2.0’’ अभियान की शुरूआत की।‘‘जल है जहान है 2.0’’ के तहत प्रथम चरण में जिले के विभिन्न प्रखंड के चयनित पंचायतों में कुल 1100 सिंचाई कूप का निर्माण किया जायेगा। इसी क्रम में विभिन्न पंचायतों के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पूरे जिले में एक साथ प्रथम चरण के कुल 1100 सिंचाई कूप का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।
सरैयाहाट प्रखंड के चंदुबथान तथा दुमका प्रखंड के केशियाबहाल पंचायत में लोगों को सम्बोधित करते हुए दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि आज पूरे जिले के किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रखंड के सभी अलग अलग पंचायतों में अलग अलग स्थलों का चयन कर इस अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कृषकों के आय वृद्धि को लेकर इस अभियान की शुरूआत की गई है। हम सभी को मिलकर पूरे ईमानदारी एवं पारदर्शी तरिके से इस सिंचाई कूप का निर्माण करना है ताकि यह सिंचाई कूप आजिविका का साधन कृषि उपयोगी बन सके। उन्होंने कहा कि अगर किसान सक्षम नहीं होंगे तो ग्रामीण अर्थ व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हाट बाजारों के मजबूतीकरण का भी कार्य किया जायेगा। दुमका देवघर के बीच हाट की व्यवस्था की जायेगी। जल है जहान है 2.0 के तहत निर्मित सिंचाई कूप के जरिये किये गये खेती और उससे होने वाले आय ही जिला प्रशासन की उपलब्धी और लक्ष्य होगा। यह महज एक शुरूआत है और भी कई कार्य इस दिशा मंे किये जायेंगे।  उन्होंने कहा कि बिचैलिया से दूर रहें। कोई भी बिचैलिया अगर किसी प्रकार की राशि की मांग करता है तो इसकी सूचना मुझतक पहुंचायें। जिला प्रशासन ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करेगा। यह कूंआ आपका है और राशि सरकार की है। सरकार सीधे आपके खाते में राशि भेज रही है ताकि गुणवत्ता से किसी प्रकार के समझौता के बगैर इसका निर्माण करें। कूंआ निर्माण कर आपके जीवन स्तर को बदलना जिला प्रशासन की एक बड़ी उपलब्धी होगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा कई कार्य किये जा रहे हैं। महिलायें सरकार द्वारा अनुदान राशि पर दी जाने वाली गाय योजना का लाभ लें। दुग्ध उत्पादन कर अपने जीवन स्तर को सुधारने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जैवीक खाद के तौर पर गोबर का उपयोग कर अच्छी फसल का उत्पादन कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है। आप सभी जागरूक होकर योजनाआंे का लाभ लें। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को आयुष्मान भारत योजना की पूरी जानकारी तथा लाभ लेने के प्रावधान से अवगत करायें। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। अगर आप अपने बच्चों को शिक्षित करते है तो यही आपके बच्चे बुढ़ापे में एक मजबूत सहारा बनेंगे। एक ग्रामीण होने के नाते आप सभी प्रतिदिन स्कूल खुले इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सभी समस्याओं को दूर करने का शस्त्र है। वर्तमान समय में शिक्षकों की कमी है लेकिन सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक बेतर सोच के साथ कार्य करने की जरूरत है। आपका सहयोग समर्पण और जज्बा विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। 
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरूण रंजन ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी एवं वृद्धि करने के उद्देश्य से तथा सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन फूल उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए मनरेगा योजना अंतर्गत जल है जहान है 2.0 अभियान को दुमका जिला में शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत कुल 2500 सिंचाई कूप का निर्माण किया जाएगा। जिसमें कुल 12500 एकड़ भूमि को प्रतिवर्ष सिंचित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सिंचित भूमि पर किसान द्वारा सब्जी, फल, फूल का उत्पादन कर 1 वर्ष में किसानों की आय में डेढ़ सौ करोड़ की वृद्धि होगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार आएगी। प्रथम चरण में 1100 किसानों को जल है जहान है 2.0 के तहत सिंचाई कूप का लाभ दिया जाएगा। इस सिंचाई कूप की चैड़ाई लगभग 20 फीट तथा गहराई 30 फीट होगी। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य जगह जगह पर जल है जहान है चैपाल कर योजना की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि सिंचाई कूप के गुणवत्ता से किसी प्रकार का भी समझौता ना हो। उन्होंने कहा कि दिनांक 24 नवम्बर 2018 को माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के द्वारा जामा प्रखंड में इस अभियान की शुरुआत की गई। उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जो किसान सब्जी की खेती करना चाहते हैं और जल के अभाव में वह खेती नहीं कर पाते उनके लिए यह निश्चित रूप से वरदान साबित होगा। 60 से 75 दिनों में जल है जहान है 2.0 के तहत 2500 सिंचाई कूप का निर्माण किया जायेगा। उपायुक्त मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा के अभिसरण से इस सिंचाई कूप का निर्माण किया जा रहा है।
इस दौरान उपायुक्त मुकेश कुमार द्वारा 5-5 चयनित किसानों के बीच जल है जहान है 2.0 के तहत निर्मित होने वाले सिंचाई कूप के प्रशासनिक स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। सरैयाहाट प्रखंड के चंदुबथान में महिलाओं ने अतिथियों को अपने पंचायत में उपज होने वाले सब्जी की टोकरी तथा पंचायत की महिलाओं द्वारा निर्मित गमछा भी उन्हें भेंट की। दुमका प्रखंड के केशियाबहाल पंचायत में उपायुक्त द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत लाभुकों को मुफ्त गैस कनेक्शन एवं चुल्हा वितरित किया गया। पारम्परिक रिति रिवाज से अतिथियांे का स्वागत किया गया।
इस दौरान जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों को सम्बोधित किया।     








No comments:

Post a Comment