Thursday 20 December 2018


दुमका 20 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1216

राँची अवस्थित बिरसा मुण्डा जेल को बिरसा मुण्डा संग्रहालय के रुप में विकसित करने के क्रम में राज्य के गाँवों से पावन मिट्टी का संग्रहण किया जना है। इस हेतु उपायुक्त द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि झारखंड सरकार ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित एवं विकसित कर वर्तमान तथा आनेवाली पीढ़ी को गौरवपूर्ण अतीत से अवगत कराना चाहती है। राजधानी राँची अवस्थित पुराना बिरसा मुण्डा जेल के जीर्णोद्वार एवं संरक्षण कार्य तथा बिरसा मुण्डा संग्र्रहालय योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। संग्रहालय में क्षेत्रीय विरासत को प्रदर्षित करने वाले दृष्य, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को अधिष्ठापित करते हुए उनकी जीवनी एवं संस्कृति का प्रदर्षन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त संग्रहालय में झारखंड के सभी गाँवों से उनकी पावन मिट्टी का प्रतीकात्मक/सांकेतिक संग्रहण किया जाएगा। यह झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों एवं सभी वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रयास है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को बताया कि इसके लिए ग्राम स्तर पर 09 जनवरी से 11 जनवरी 2019 तक मानकी, मुण्डा, पाहन, ग्राम प्रधान, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन कर सभी ग्रामीणों के मध्य वीर सपूतों के यषागाथा के संदर्भ में जागरुक करते हुए प्रतीकात्म/सांकेतिक रुप से पवित्र स्थल की मिट्टी का संग्रहण किया जाए तथा संग्रहित पावन मिट्टी को प्रखंड मुख्यालय में पंचयात सेवक द्वारा पहँुचाना सुनिष्चित किया जाए। प्रखंड स्तर पर 17 जनवरी 2019 को प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन कर सभी ग्रामों से प्रतीकात्मक/सांकेतिक रुप से प्राप्त पावन मिट्टी को एक पात्र में संग्रहित किया जाए। इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी होंगे और उनके द्वारा संग्रहित पावन मिट्टी को जिला मुख्यालय में पहँुचाना सुनिष्चित किया जाए। जिलास्तर पर 19 जनवरी 2019 को उपायुक्त एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन कर सभी प्रखंडों से प्रतीकात्मक/सांकेतिक रुप से संग्रहित पावन मिट्टी के पात्रों को एक बड़े पात्र में एकत्रित किया जाएगा।
तदुपरांत राज्यस्तर पर बिरसा मण्डप मोरहाबादी रांची में 23 जनवरी 2019 10ः00 बजे पूर्वाह्न को राज्य स्तर पर सभी जिलों के उपायुक्तों द्वारा जिला स्तर पर संग्रहित पावन मिट्टी के पात्रों को भेजा जाएगा ताकि संग्रहित पावन मिट्टी को समारोह का आयोजन कर राज्य स्तर पर संग्रहित किया जा सके। माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर संग्रहित पावन मिट्टी के पात्रों को बिरसा मंडप मोरहाबादी से पद यात्रा के माध्यम से पुराना बिरसा मुण्डा जेल परिसर तक समारोह का आयोजन कर लाया जाएगा तथा बिरसा मुण्डा जेल परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, प्रषिक्षु आईएएस शषि प्रकाष, अपर समाहत्र्ता इंदु गुप्ता,  निदेषक एनईपी विनय कुमार सिंकु, निदेषक डीआरडीए दिलेष्वर महतो, उप निदेषक जनसम्पर्क शालिनी वर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।  



No comments:

Post a Comment