Saturday 29 December 2018

दुमका 29 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1246
उपायुक्त मुकेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में जिला प्रशासन द्वारा विकास के कई कार्य किये गये हैं। सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। सरकार की योजनायें यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, शौचालय योजना आज लोगों को दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर आमजनांे के बीच जाकार सकारात्मक छवि बनाने का कार्य कर रही है। आम जनों को योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसे ध्यान में रखते हुए बिचैलियों पर भी जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है और आगे भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत एक मुश्त 51 हजार लाभुकों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किया गया है, जिले के शत प्रतिशत 1712 लाभुकों को अम्बेदकर आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति, जल है जहान है 2.0 के तहत एक साथ 1100 कुआं कार्य प्रारंभ कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कम्यूनिटी फार्मिंग को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। शिकारीपाड़ा प्रखंड के मुड़ायाम पंचायत के सरूवाडीह का भ्रमण कर महिलाओं के द्वारा की जा रही खेती का अवलोकन किया गया। 25 जनवरी तक सरूवाडीह गांव की तस्वीर बदलेगी। स्प्रिंक्लर, ड्रीप एरिगेशन, जल है जहान है 2.0 के तहत कुआं ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा सरूआडीह के तर्ज पर 50 फार्मिंग यूनिट बनाये जायेंगे। अत्याधुनिक एवं माॅडल तरीके से खेती कर किसान आर्थिक उन्नति करे यही जिला प्रशासन की सोच है। 10 लाख रू0 प्रतिवर्ष आये अर्जित करने वाले किसान को बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य है। ‘‘दम फ्रेस’’ के नाम से 2 यूनिट दुमका जिला के भीतर खोला जायेगा। जहां इन आॅर्गेनिक सब्जीयों को बेचा जायेगा। ये दोनों सेन्टर का आॅर्गेनिक सर्टिफिकेशन भी किया जायेगा। क्लस्टर मोड में कम्यूनिटी फार्मिंग को बढ़ावा देने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सब्जी के उत्पादन होने से न्यूट्रीशन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आईएमआर और एमएमआर में भी सुधार आयेगा। 
 उन्होंने कहा कि गोपीकान्दर प्रखंड के ओड़मों में शगुन सुतम का सबसे बड़ा सेन्टर खोला जायेगा। जहां एक बार में लगभग 300 महिलायें प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया की जा रही है। बेस लाईन से जिले को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। साथ ही 80 प्रतिशत शौचालय का जियो टैगिंग का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने मेगा स्पोर्टस काॅम्पलेक्स 2019 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मेगा स्पोर्टस काॅम्पलेक्स में स्वीमिंग पुल, तीन बैडमिंटन कोर्ट उपलब्ध होंगे। साथ ही ऐरोबिक, योगा के लिए भी स्थान होगा। 2000 की क्षमता वाला कनवेंशन सेन्टर दुमका में प्रस्तावित है, इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी तक सदर अस्पताल की भी तस्वीर बदलेगी। 50 लाख की राशि अनाबद्ध निधि से अस्पताल के सुविधाओं के विस्तारिकरण पर खर्च किया जायेगा। सरकार द्वारा $2 के 500 शिक्षक जिले को उपलब्ध कराये गये हैं। जिनकी प्रतिनियुक्ति बहुत जल्द विद्यालयों में की जायेगी। सुदूर क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति सुदूर क्षेत्रों में की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का ध्यान मुख्य रूप से वर्ष 2019 में सखीमंडल तथा किसानों के आर्थिक उन्नति पर रहेगा। 
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कई कमियों को दूर किया गया है और जो भी कमियां हैं उसे भी दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दुमका एयरर्पोट का कार्य भी तेजी से चल रहा है एयरर्पोट अथाॅरिटी आॅफ इन्डिया लगातार कार्य किये जा रहे हैं। रात्री में विमान के लैंडिंग की व्यवस्था की जा रही है।  


No comments:

Post a Comment