Friday 28 December 2018

दुमका 28 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1244
जिला कृषि सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यषाला का आयोजन किया गया। कर्मषाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष असिम मंडल, संयुक्त कृषि निदेषक संथाल परगना परिक्षेत्र दुमका अजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यषाला में राज्य सरकार द्वारा फसलों का आच्छादन लक्ष्य निर्धारित किया गया।
संयुक्त कृषि निदेषक संथाल परगना परिक्षेत्र दुमका अजय कुमार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं फसल बीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
निदेषक क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, दुमका के द्वारा कहा कि जिस फसल में जितनी पानी की आवष्यकता हो उतना ही पानी का उपयोग किया जाए एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री कृषि सिचांई योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसान लें। कम पानी में अधिक फसल फल-सब्जी का उत्पादन करे। 
जिला परिषद उपाध्यक्ष असिम मंडल ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उसे सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, पूरी तत्परता से किसानों के बीच ले जाएं एवं उन्हें वैज्ञानिक खेती के बारे में भी जानकारी दें। जिसे किसानों द्वारा कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन किया जा सके तथा अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके। 
फसल बीमा के संबंध में बजाज एलियांज के पदाधिकारी द्वारा निर्धारित बीमा कराने का लक्ष्य पूर्ण करने के संबध में विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, दुमका सुरेन्द्र सिंह, परियोजना निदेषक आत्मा, दुमका डाॅ दिवेष सिंह, सह निदेषक क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र दुमका, जिला सहकारिता पदाधिकारी ,दुमका। कार्यक्रम समन्वयक जे.एस.एल.पी.एस,दुमका। वरीय वैज्ञानिक सह-प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र दुमका,  जिला मत्स्य पदाधिकारी दुमका, अग्रणी जिला प्रबंधक (इलाहाबाद बैंक), दुमका, जिला विकास प्रबंधक क्क्ड (नावार्ड), दुमका, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी दुमका एवं सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबधंक, सिंगल विंडों सेंटर के प्रभारी जनसेवक, किसान मित्र उपस्थित थे।  



No comments:

Post a Comment