Thursday 20 December 2018

दुमका 20 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1215
जबतक महिलायें आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होंगी तबतक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। नारी शक्ति को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना जिला प्रशासन का उद्देश्य है। उक्त बातें दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने काठीकुण्ड प्रखंड के नारगंज के आमगाछी में शगुन सुतम केन्द्र के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार के सहयोग से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य कर रही है। शगुन सुतम केन्द्र में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा साथ ही उन्हें केन्द्र से प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे। उन्होंने उपस्थित महिलाआंे से कहा कि आप सभी खूब मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। जिला प्रशासन आपको आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए ही जगह जगह पर इस तरह के केन्द्र खोलने का कार्य कर रही है। इन कार्यों को सीख कर आप अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं। इससे पूर्व उन्होंने नारगंज के आमगाछी में शगुन सुतम केन्द्र का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय एवं पार्क का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उपायुक्त मुकेश कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक वाई.एस. रमेश, उप विकास आयुक्त वरूण रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष जोयेस बेसरा, प्रशिक्षु आई.ए.एस. शशि प्रकाश तथा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। 







No comments:

Post a Comment