Saturday 8 December 2018

दुमका 08 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1148

केन्द्रीय टीम द्वारा अत्यन्त सुखाड़ प्रभावित की जांच करने के क्रम में आज दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया।
दुमका जिले मे बरसात कम होने के कारण खरीफ मौसम में धान फसल की क्षति काफी हुई है। क्षति का आकलन करने के लिए केन्द्रीय टीम द्वारा जरमंुडी प्रखंड का निरीक्षण किया, तथा किसानों के खेतों में जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई। किसानों ने सुखाड़ के संबंध में टीम के सदस्यों को विस्तारपूर्वक बताया एवं अपनी समस्याओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर केन्द्रीय टीम के सदस्य संयुक्त निदेषक सूरज कुमार प्रधान, निदेषक रांची अखिलेष कुमार झा, अनुरोध प्रसाद, अजीत कुमार, सत्य प्रकाष माननीय विधायक बादल पत्रलेख, उपायुक्त दुमका मुकेष कुमार, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी दुमका राकेष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जरमंुडी, अंचल अधिकारी जरमंुडी, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, परियोजना निदेषक आत्मा एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे। 



No comments:

Post a Comment