Saturday 22 December 2018

दुमका 22 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1223

दुमका जिले के चार प्रखंडों के अन्तर्गत हुए मुखिया पद के तीन तथा वार्ड सदस्य पर के एक सदस्य का मतगणना परिणाम जारी

दुमका के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मुकेश कुमार ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतगणना कार्य पूरा होने पर गणना कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, विभिन्न प्रत्याशियों को बधाई दी है। 

रायसेन टुडू दुमका प्रखंड के बेहराबाँक पंचायत की मुखिया निर्वाचित
19 दिसंबर 2018 को दुमका प्रखंड के बेहराबाँक पंचायत अंतर्गत कुल 11 मतदान केंद्रों पर हुए मुखिया पद के निर्वाचन में मुखिया पद की प्रत्याशी रायसेन टुडू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंपा देवी को 520 मतों से परास्त कर बेहराबाँक पंचायत की मुखिया निर्वाचित घोषित किए गये। मतगणना में रायसेन टुडू को 1211 तथा चंपा देहरी को 691 वैध मत प्राप्त हुए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार के उपस्थिति में दुमका प्रखंड की अंचलाधिकारी सागरी बराल ने बेहराबाँक पंचायत मुखिया पद के निर्वाचित प्रत्याशी रायसेन टुडु को प्रमाणपत्र दिया। उपायुक्त सहित तमाम आलाधिकारियों ने श्री टुडु को मुखिया पद के लिए निर्वाचित होने पर बधाई दी
रामगढ़ प्रखंड के छोटीरणबहियार पंचायत से संजय गृही मुखिया निर्वाचित
रामगढ़ प्रखंड के छोटीरणबहियार पंचायत से मुखिया पद के लिए कुल 12 मतदान केन्द्रों पर हुए मतदान में शानिवार को $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका में हुए मतों की गिनती में संजय गृही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशा सोरेन को 112 मतों से परास्त कर मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित किये गये। चुनाव लड़नेवाले संजय गृही को 773, आशा सोरेन को 661, लालमोहन पुजहर को 288 तथा सुरेश मरांडी को 301 वैध मत प्राप्त हुए।
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, दुमका मुकेश कुमार की उपस्थिति में रामगढ़ के अंचल पदाधिकारी सह मुखिया पद के निर्वाची पदाधिकारी रामा रविदास ने श्री गृही को मुखिया पद का प्रमाण पत्र देकर बधाई दी।
मोहन पुजहर जरमुंडी प्रखंड के कुशमाहा चिकनियाँ पंचायत के मुखिया निर्वाचित
जरमुंडी प्रखंड के अंतर्गत कुशमाहा चिकनियाँ पंचायत के मुखिया पद के लिए हुए निर्वाचन में मतों की गिनती के पश्चात मोहन पुजहर ने अपने निकटतम् प्रतिद्वंद्वी मंगिया देवी को 1057 मतों से परास्त कर मुखिया निर्वाचित घोषित हुए। मोहन पुजहर को 1563 जबकि मंगिया देवी को 506 वैध मत प्राप्त हुए। 
जरमुंडी के अंचलाधिकारी सह जरमुंडी के मुखिया पद के निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी ने श्री पूजहर को मुखिया पद का प्रमाण पत्र देकर बधाई दी।
जामा प्रखंड के बारा ग्राम पंचायत के वार्ड नं. 07 वार्ड सदस्य पद के लिए श्रीमती पुष्पा देवी निर्वाचित
जामा प्रखंड के बारा ग्राम पंचायत के वार्ड नं. 07 वार्ड सदस्य पद के लिए श्रीमती पुष्पा देवी निर्वाचित घोषित की गई। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी सुशीला हेम्ब्रम को 17 मतों से पराजित किया। पुष्पा देवी को 107 तथा सुशीला हेम्ब्रम को 90 मत प्राप्त हुए।









No comments:

Post a Comment