Saturday 29 December 2018

दुमका 30 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1252

आॅगमेंटेड रियल्टी के जरिये लोगों को मिलेगी सरकार की योजनाओं की जानकारी...
- मुकेष कुमार, उपायुक्त दुमका

दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि बहुत जल्द आॅगमेंटेड रियल्टी के जरिये लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इस दिषा में कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि समाहरणालय दुमका के द्वारा सरकार की महत्वपूर्ण योजना एवं सूचना को आॅगमेंटेड रियल्टी के रुप में दिखाने के लिए खास तैयारी की जा रही है। आॅगमेंटेड रियल्टी (ए.आर.) के जरिए आप झारखंड और दुमका महत्वपूर्ण जानकारी सुगम और सरल तरीके से देख एवं समझ सकेंगे। यह सब एक एन्ड्राॅएड एप्स से संभव होगा। इस एप्प को झारखंड की स्टार्ट अप कंपनी एक्सपीरियंस जोन द्वारा बनाया जा रहा है। यह एप्प गुगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा। ऐप्प के जरिए जैसे ही कोई भी व्यक्ति अपने कैमरे को आॅन कर समाहारणालय परिसर के किसी भी तस्वीर की फोटो लेने का प्रयास करेगा संबंधित पोस्टर की जानकारी या योजना की जानकारी तुरंत ही वीडियो के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इस नयी व्यवस्था के द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी, पूरे झारखंड एवं दुमका के पर्यटन स्थल एवं और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में काफी सहुलियत होगी। 


No comments:

Post a Comment