Friday 19 July 2019

दिनांक-19 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-950
भीड़ कम हो या अधिक ड्यूटी पर रिलैक्स न हो...
                                                             -वाई एस रमेश,पुलिस अधीक्षक,दुमका
श्रावणी मेला के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों के जवानों को निर्देश दिया कि भीड़ कम हो या अधिक अपने ड्यूटी पर रिलैक्स ना रहे हमेशा अलर्ट मोड में रहें। श्रद्धालुओं की तादाद कब बढ़ जाए इसकी जानकारी किसी के पास नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि शरीर से नहीं बल्कि पूरे मन से मेला में उपस्थित रहें।अपना स्वनियंत्रण और धैर्य न खोयें।

हम हैं तत्पर आप की सेवा में...

क्या महिला क्या पुरूष सुरक्षा कर्मियों ने अपने व्यवहार से कांवरियों का दिल जीत लिया है। मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में असमाजिक तत्व किसी भी तरह की गड़बड़ी न करे इसके लिए पूरी रात प्रतिनियुक्त सुरक्षाकर्मी कड़ी मेहनत कर रहे है। श्रद्धालुओं के द्वारा कतारबद्ध होकर जलार्पण में भी सुरक्षा कर्मी अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जलार्पण के दौरान किसी भी तरह की घुसपैठ न हो इसके लिए सुरक्षाकर्मी हमेशा तैयार रहते हैं।





No comments:

Post a Comment