Monday 8 July 2019

दुमका 08 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0826

पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। दुमका के उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए। लोगों को मुख्यमंत्री जन वन योजना से जुड़ना चाहिए। जिससे लोगों की आमदनी तो होगी ही साथ ही पर्यावरण भी स्वच्छ बनेगा। पेड़-पौधे खेतों की मिट्टी एवं नमी को भी बचाता है। मुख्यमंत्री जन वन योजना से पेड़ लगाने की लागत का 75 प्रतिषत खर्च राज्य सरकार देगी। किसानों की इच्छानुसार वन विभाग की पौधशालाओं से उत्तम पौधे मिलेंगे। योजना में लगाए गए पेड़ों का पूर्ण स्वामित्व लाभुक किसान का होगा। 
उन्होंने दुमका क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु आम लोगों से अपील किया है उन्होंने कहा कि लोग अपना कीमती समय निकालकर हर दिन एक पेड़ अवश्य लगाए। 
इसके अलावे दुमका के उपायुक्त राजेष्वरी बी कहा कि यदि विद्यालयों और कॉलेजों में छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया जाए, तो दुमका क्षेत्र में कई पेड़ों को लगाया जा सकेगा। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए तथा आसपास के लोगों को भी वृक्षा रोपण के प्रति जागरूक करना चाहिये।

No comments:

Post a Comment