Saturday 6 July 2019

दुमका 06 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0815

दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के तहत कार्यशाल का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जल संचय वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हम सभी को इस दिशा में एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आये दिन जल स्तर नीचे चले जाने की खबरों को हम सुनते रहते हैं जिस वजह से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वर्षा के जल को संचय कर हम इस समस्या से निजात पा सकते हैं। हम सब मिलकर अपने और अपने परिवार की बेहतर भविष्य के लिए जल संचय करें। घर में सोक पिट का निर्माण करें। घर का पानी घर में रहे, खेत का पानी खेत मे रहे इसे सुनिश्चित करने की जरूरत है।
उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार जल संचय को लेकर बहुत ही गंभीर है। जिसे ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में यह अभियान चला रही है। जल संकट के विकराल रूप को देखने से पूर्व हम इस समस्या को खत्म कर सकते हैं। हमारा एक छोटा सा प्रयास समाज, राज्य और देश के बेहतर भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जागरूकता लाने की जरूरत है। जल संचय के विधि को समझें एवं इसे आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस अभियान को सफल बनाने के लिए श्रम दान करना होगा। अधिक से अधिक लोग अपने घरों से निकलें और श्रमदान कर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
जल शक्ति अभियान 1 जुलाई 2019 से लेकर 15 सितंबर 2019 तक पूरे जिले में चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment