Monday 8 July 2019

दुमका 08 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0833

कुछ करने की दृढ इच्छा शक्ति हो तो आपको अपने मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। एक छोटा सा प्रयास ना सिर्फ आपके जीवन में बदलाव ला सकता है बल्कि जीवन को सरल बनाने में काफी मददगार भी साबित हो सकता है। दृढ़ इच्छा शक्ति का ही परिणाम है कि दुमका जिले के सदर प्रखंड के धधकिया गांव में लोगों ने सरकारी योजनाओं के मदद से अपने जीवन में बदलाव लाया है। गांव की महिलाओं को पोल्ट्री फार्म योजना से बहुत लाभ मिली है। इस गांव की 32 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। अपने घरेलू कामकाज करने के साथ साथ ये सभी महिलाएं पोल्ट्री फार्म चला रही है। इस योजना से महिलाओं को करीबन 5000 रू0 तक का आमदनी हो जाता है। 
राज्य सरकार तथा जिला प्रषासन के सहयोग से महिलाओं को प्रदान नामक स्वयंसेवी संस्था पोलट्री फर्म हेतु सभी सुविधायें दी गई हैं। महिलाओं को एनजीओ द्वारा समय पर मुर्गी पालन की पूरी ट्रेनिंग दी गई है। महिलाओं को चूजा भी उपलब्ध कराया गया है। सभी महिलायें सरकार तथा जिला प्रषासन के कार्यों की प्रषंसा करते नहीं थकती। महिलायें कहती हैं कि जिस प्रकार से सरकार तथा जिला प्रषासन ने पिछले कुछ वर्षों से महिला सषक्तिकरण की दिषा में कार्य किया है। इसकी जितनी भी प्रषंसा की जाय कम है। हम सभी महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। हमारी आमदनी भी बढ़ी है।

No comments:

Post a Comment