Friday 12 July 2019

दुमका 12 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0869

ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के तत्वधान में संचालित किए जा रहे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी अंतर्गत संथाल परगना महिला उत्पादक कंपनी लिमिटेड का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक दुमका में आयोजित हुई। संथाल परगना महिला उत्पादक कंपनी के अंतर्गत  दुमका एवं पाकुड़ जिला शामिल हैं जिसमें 8 ब्लॉक दुमका से मसलीया, शिकारीपाड़ा, दुमका सदर,  रामगढ़,  शामिल है वर्तमान में 5 ब्लॉक में जोहार योजना संचालित है। जिसमें दोनों जिला मिलाकर 75 उत्पादक समूह बनाए गए हैं एवं कुल सदस्यों की संख्या 3275 है। इस बैठक का उद्देश्य बकरी व्यवसाय कृषि व्यवसाय की काम की समीक्षा वनोपज उत्पाद की स्थिति जिसके अंतर्गत मुनगा, महुआ, इमली जंगली मधु, लेमन ग्रास शामिल है साथ ही नए सीईओ का परिचय तथा सभी 10 बीओडी सदस्यों को आपस में  संवाद स्थापित करने कंपनी व्यापार में सहयोग   एवं अपने उत्पादक क्षेत्र में उत्पादों  के डाटा उपलब्ध कराने हेतु  तथा कंपनी के कार्य  को सुचारू रूप से चलाने के लिए  मोबाइल का वितरण  जेएसएलपीएस के  सौजन्य से किया गया। 
 इस कार्यक्रम में सभी बीओडी मेंबर एवं रांची से स्टेट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की टीम के साथ दुमका पाकुड़ से जिला परियोजना प्रबंधक प्रमंडल परियोजना पदाधिकारी विपणन, जिला परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना, प्रबंधक प्रखंड परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment