Saturday 6 July 2019

दुमका 06 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0813

जल शक्ति अभियान को ग्राम स्तर तक ले जाने के उद्देश्य से दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड में जागरूकता रैली निकाली गयी। लोगों को जल संरक्षण के महत्व और अभियान की जरूरत के संबंध में बताया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी ने जल संरक्षण को पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अगर इस गंभीर विषय के प्रति आज नहीं चेते तो आने वाला दिन और भी विकट हो जाएगा। हमें अपनी आदतों में जल संरक्षण को शामिल करना होगा।
आज बस लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जल संरक्षण का कार्य हरेक की जिन्दगी से जुड़ा है। इसके लिए हमसबों को सामूहिक रूप से काम करना होगा।
उक्त रैली में काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने जल संरक्षण का संकल्प लिया और एक एक बूँद पानी बचाने का प्रण लिया।

No comments:

Post a Comment