Friday 5 July 2019

दुमका 05 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -805

दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड में जल शक्ति अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सोख्ता, गड्ढा निर्माण, खेतों में मेड़बंदी, टीसीवी योजना, डोभा निर्माण, चेक डैम निर्माण, एवं जल संचय से संबंधित तकनीक के बारे में सभी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। यह अभियान सभी पंचायतों में  1 जुलाई से 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को जल संचय के प्रति जागरूक किया जाएगा। भूमि एवं वर्षा की स्थिति एवं जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। 
इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जेएसएलपीएस एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment