Friday 2 December 2016

दुमका, 02 दिसम्बर 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 685 
प्रधानमंत्री की आस और मुख्यमंत्री के कैषलेस झरखण्ड बनाने का प्रयास जल्द होगा साकार...
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका 
झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा रांची जिला के नगड़ी प्रखंड मुख्यालय से कैषलेस झारखण्ड अभियान कि शुरूआत विधिवत रूप से की गई। उन्होंने कहा कि 2 से 10 दिसम्बर तक कैषलेस झारखण्ड अभियान चलाया जायेगा। इसी क्रम में आज दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दुमका जिले में कैषलेस अभियान कि शुरूआत की गई। दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि यह अभियान वास्तव में लोगों को ठगी एवं शोषण मुक्त बनायेगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री की आस और मुख्यमंत्री के कैषलेस झरखण्ड बनाने का प्रयास बहुत जल्द साकार होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग कैषलेस झारखण्ड अभियान में अपना योगदान दें तो वह दिन दूर नहीं जब यह अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में कैषलेस अभियान की शुरूआत हो चुकी है। आप सब भी अपना योगदान सुनिष्चित करें। सभी लोग एक कदम आगे बढ़कर अपने आस पड़ोस के लोगों को कैषलेस झारखण्ड बनाने के लिए प्रेरित करें। 
उन्होंने कहा कि सरकार के निदेषानुसार यह अभियान जल्द ही पूरे जिले में चलाया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि आम लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को बिना नकदी आसानी से पूरा कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिन लोगों का बैंक खाता नहीं है उनका बैंक खाता तत्काल खुलवाया जाय। खुदरा विक्रेता, दुकानदार और व्यापारी अपना चालु खाता भी खुलवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन पर आसान एप्लीकेषन के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।
उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा के निदेष के आलोक में कैषलेस झारखण्ड बनाने के अभियान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग दुमका द्वारा शुरूआत की गई। 
इस अवसर पर उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा के अलावा, रिजनल मैनेजर एसबीआई, एजीएम एसबीआई एवं काॅडिनेटर एसबीआई तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment