Tuesday 27 December 2016

दुमका, 27 दिसम्बर 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 730 
पहाड़िया जनजातीय बहुल गांव उपर मुर्गाथली में आज दुमका नगरवासियों द्वारा दिये गये गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। कुल 400 से अधिक जररूतमंद लोगों को एकत्रित गर्म कपड़े दिये गये। दुमका जिला के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस कार्य के लिए अपनी रूचि दिखाई एवं गांव को चिन्हित कर वितरण के लिए चुना गया।
सुबह सबेरे से ही जरूरतमंदों के बीच एकत्रित गर्म कपड़ों को लेकर पूरी टोली मुर्गाथली गाँव की ओर चल पड़े। आस पास के छोटे छोटे बस्तियों से हजारों की संख्या में जरूरत मंद लोग पहुंचकर अपने अपने गर्म कपड़ों को लेकर अपने घर के ओर चले। संख्या इतनी थी कि सभी को कपड़े उपलब्ध नहीं हो पाये लेकिन संयोजकों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 28 दिसम्बर 2016 को पुनः उसी पंचायत में जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ों का वितरण किया जायेगा। इससे पूर्व 25 दिसंबर 2016 को उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अजय नाथ झा के आह्वान पर अंजनी शरण के संयोजन में जिला खेलकूद संघ, एकमत संस्था, कला संस्कृति, चैम्बर आॅफ काॅमर्स, साहित्यक मंच आदि सामाजिक संस्थाओं के सक्रिय सहयोग से गर्म कपड़ों के संग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अप्रत्याषित रूप से बड़ी संख्या में नागरिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और वस्त्र दान किये थे।
कार्यक्रम के संयोजक अंजनी शरण ने बताया कि पिछले वर्ष सोसल मीडिया में ऐसे गतिविधियों को देखकर प्रेरणा मिली और उसी सोसल मीडिया को माध्यम बनाकर ऐसी कोई योजना बनी और क्रियान्वित हो पाई।हम सभी को ऐसा ही कुछ दुहराने की जरुरत है।
सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी शरण, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चैबे, अमरेंद्र सुमन, दीपक झा, विद्यापति झा, ठाकुर श्याम सुंदर सिंह, नलिन झा, अरविन्द, उत्तम कुमार दे, अनीता सिन्हा, ऋतुराज कश्यप, पवन केशरी, अमित कुमार, अजय केशरी, दिपक कुमार सिंह, आनंद गुटगुटिया ,ऋतु गुटगुटिया, मुकेश सिन्हा, आकाश, विशाल, विनय, राहुल, प्रकाश, सुनील,अभिषेक, गेब्रियल, संजीव, विकास, संदीप, सोम, बरमा, अजय केशरी, विशाल मरांडी, विनय हेम्ब्रम, सुनील रक्षित, मनोज राय, दीपक हेम्ब्रम, विकाश चालक, संजीव चित्रकार, शंकर सिंह पहाड़िया आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।






No comments:

Post a Comment