Saturday 10 December 2016

दुमका, 10 दिसम्बर 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 697 
जरमुण्डी में 11 दिसम्बर 2016 को कैषलेस रैली

11 दिसम्बर 2016 को अपराह्न 12ः10 बजे से  जरमुण्डी में कैषलेस अभियान को लेकर एक रैली निकाली जायेगी। रैली वासुकिनाथधाम मंदिर से आरम्भ होकर जरमुण्डी बाजार तक जायेगी। रैली में सभी खुदरा विक्रेता दुकानदारों से किस प्रकार कैषलेस विनिमय हो इसके बारे में जानकारी दी जायेगी। वासुकिनाथधाम मंदिर स्थित सभी पंडा अपने यजमानों से किस प्रकार दखिणा भी कैषलेस व्यवस्था के तहत किस प्रकार प्राप्त करेंगे इसके बारे में भी जानकारी दी जायेगी। धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा ने इसका स्वागत किया तथा कहा कि सम्पूर्ण पंडा समाज राष्ट्रीय हित में कैषलेस व्यवस्था को लागू करने हेतु प्रतिबद्ध है।


No comments:

Post a Comment