Tuesday 20 December 2016

दुमका, 20 दिसम्बर 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 715 
तय समय सीमा में काम हो...
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त दुमका   
वनाधिकार पट्टा के हस्तान्तरण के लिए प्राप्त दावों की समीक्षा एक निष्चित समय सीमा के अन्दर होनी चाहिए। यह ध्यान रहे कि वनाधिकार पट्टा पर जिनका अधिकार है वे इसका उपयोग कर सके। साथ ही, विभिन्न परियोजनाओं के लिए वन भूमि प्राप्त करने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु एक समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जानी चाहिये। यह बात दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज वनाधिकार समिति की बैठक में कहा। उपायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि जो संस्थान वन भूमि का उपयोग करते हैं उन्हें वन भूमि के क्षतिपूर्ति के लिए उनके द्वारा की जाने वाली आवष्यक कार्रवाई की भी समीक्षा की जानी चाहिये।   
बैठक में दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जिषान कमर, मेसो पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अषोक कुमार तथा सभी अंचलों के अंचलाधिकारी मौजूद थे।




No comments:

Post a Comment