Friday 2 December 2016

दुमका, 02 दिसम्बर 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 686 
कैषलेस अभियान से देष एवं राज्य की अर्थव्यवस्था में आयेगी सुधार...
- अजय नाथ झा, उपनिदेषक जनसम्पर्क, दुमका 
सिदो कान्हू मुर्मू विष्वविद्यालय में स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग और अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा कैशलेस इकोनॉमी पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्क्षता प्रति कुलपति प्रो एस एन मुंडा ने की तथा मुख्य अतिथि उपनिदेषक जनसम्पर्क संताल परगना प्रमंडल अजय नाथ झा, विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक श्री कुजूर, अनुपम, और निशित एक्का ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्यअथिति उप निदेषक जनसम्पर्क संताल परगना प्रमंडल अजय नाथ झा ने कैशलेस इकॉनमी पर सरकार के पक्ष को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है हमें भी बदलना होगा। उन्होंने कहा कि कैषलेस अभियान से देष एवं राज्य की अर्थ व्यवस्था में सुधार आयेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य थोड़ा मुष्किल है लेकिन असंभव नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का कैषलेस झारखण्ड अभियान पूरी तरह सफल होकर रहेगा।
संगोष्ठी के अध्यक्षीय संबोधन में प्रति कुलपति प्रो एस एन मुंडा ने कहा कि कैषलेस अभियान राष्ट्रहित में है। 
अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ टी पी सिंह ने विषय प्रवेश करवाते हुए कैषलेस इकाॅनमी के बारे में समझाया तथा सामने आ रही चुनौतियों के विषय में भी जानकारी दी। जंतु विज्ञानं के अध्यक्ष डॉ गगन ठाकुर ने कैशलेस इकॉनमी को लाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किये।
इलाहाबाद बैंक के निषित एक्का ने कैषलेस विनिमय पर अपनी प्रस्तुति दी। अर्थषास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष डा0 बी के ठाकुर ने कहा कि काला धन अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह चाट रहा है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ0 संजय सिन्हा ने विष्वविद्यालय द्वारा इस दिषा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सभा का संचालन डाॅ0 अजय सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 प्रषांत ने किया।   
सेमिनार में प्रति कुलपति प्रो एस एन मुंडा, उपनिदेषक जनसम्पर्क संताल परगना प्रमंडल, दुमका अजय नाथ झा, अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ टी पी सिंह, अर्थशास्त्र के डॉ बी के ठाकुर, इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक निषित एक्का, डीएसडब्ल्यू डाॅ0 प्रषांत, इन्सपेक्टर आॅफ काॅलेज डाॅ0 गौरव गांगुली, डाॅ0 विजय कुमार, डाॅ0 हीरा लाल, डाॅ0 महेष्वर गोईत, डाॅ0 अब्दुस सत्तार, डाॅ0 एएन पाठक, डाॅ0 स्वतंत्र कुमार सिंह, ओएसडी राजकुमार झा, इग्नासिस मरांडी, अजित कुमार, प्रमोद नाथ दीपक कोठरीवाल सहित बड़ी संख्या में षिक्षक और विष्वविद्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी, शोध छात्र उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment