Saturday 10 December 2016

दुमका, 09 दिसम्बर 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 693 
मिनी इंडोर स्टेडियम में आज दुमका जिला कैरम संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई निमाय कान्त झा ने बताया कि कल से आयोजित सुरेन्द्र सिंह स्मृति जिला कैरम प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 10.12.2016 को सुबह 10 बजे दिन में होगी। जिसके मुख्य अतिथि उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा, विषिष्ट अतिथि पुलिस अधिक्षक दुमका प्रभात कुमार, उप निदेषक जनसम्पर्क  अजय नाथ झा करेगें। यह प्रतियोगिता सब जूनियर बालक(एकल), बालिका(एकल) एवं पुरुष एवं महिला (एकल) वर्ग में आयोजित होगी इसमें सब जूनियर में सभी स्कूलों से छात्र एवं छात्रायों तथा सीनीयर में बड़ी संख्या में प्रतिभागी भाग लेगें। यह प्रतियोगिता 10 दिसम्बर 2016 से 12 दिसम्बर तक आयोजित होगी।
इस बैठक में मुकूल कुमार झा महासचिव झारखण्ड राज्य कैरम संघ, उमा शंकर चैबे सचिव जिला खेलकुद संघ, मनोज कुमार साह, संजीव कुमार, रंजन कुमार पाण्डेय, मो0 समिम, चंदन झा, सोनक लायक, दिनेष मण्डल, शुभम शेखर तथा बड़ी संख्या में कैरम से जुड़े खेलप्रेमी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment