Saturday 10 December 2016

दुमका, 10 दिसम्बर 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 695 
खेल जीवन की ऊर्जा है...
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका   
जीवन की ऊर्जा का पर्याय है - खेल। हमें खेल और खेलकूद के महौल को बढ़ावा देना चाहिये। यह अत्यन्त गौरव का विषय है कि देष एवं दुनिया में दुमका के खिलाड़ियों ने कैरम खेल में दुमका का परचम लहराया है। इस खेल को स्कूल एवं काॅलेज स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किये जाने की आवष्यकता है। दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह की स्मृति में दुमका के मिनी इन्डोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कैरम बोर्ड प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए यह उद्गार व्यक्त किया। उन्होंने खेल प्रतिभा को और ज्यादा निखारने की आवष्यकता जतलायी।  
अवसर पर उपस्थित विषिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि खेलकूद के लिए दुमका जिला में समर्पित महौल है। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी प्रतिभागियों से पूरे खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्षन करने के लिये प्रोत्साहित किया। 
भारतीय कैरम संघ के संयुक्त सचिव मुकुल झा ने विष्व कैरम में भारतीय टीम सहित झारखण्ड एवं दुमका के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की चर्चा की। 
जिला कैरम संघ के मनोज कुमार साह ने स्वागत सम्बोधन में स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाष डाला। 
इससे पूर्व सभी अतिथियों ने स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि 10 से 12 दिसम्बर 2016 तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं सहित पुरूष एवं महिलाओं के लिए एकल कैरम बोर्ड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।  
इस अवसर पर दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, प्रभात कुमार, बार एसोसियेषन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, सचिव राघवेन्द्र पाण्डेय, जिला षिक्षा अधीक्षक अरूण कुमार, अमरेन्द्र सिंह सहित जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाषंकर चैबे, जिला शरीर सौष्ठव संघ के सचिव  विमल भूषण गुहा, जिला खेलकूद संघ के उपाध्यक्ष राहुल कुमार दास, भारतीय कैरम संघ के संयुक्त सचिव  मुकुल झा, जिला कैरम संघ के सचिव निमाय कान्त झा, जिला एथेलेटिक्स संघ के सचिव वरूण कुमार, जिला कला संस्कृति एवं खेलकूद संघ के कोषाध्यक्ष मदन कुमार, जिला चैम्बर आॅफ काॅमर्स के सचिव मनोज घोष, मनोज साह, दीपक झा, मनीष गुप्ता, रंजन कुमार पाण्डेय, मोहम्मद शमीम, चंदन झा, सोनक लायक, दिनेष मंडल, शुभम शेखर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment