Monday 19 December 2016

दुमका, 19 दिसम्बर 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 711 
कैषलेस अभियान एक सषक्त देष के निर्माण में सहायक 
- अजय नाथ झा, उप निदेषक जनसम्पर्क, संताल परगना प्रमंडल, दुमका
असुविधा से बचने के लिए कैषलेस की सुविधा 
- संजय कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जरमुण्डी 
 

उप निदेषक जनसम्पर्क संताल परगना प्रमंडल अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जरमुण्डी प्रखंड को कैषलेस बनाने हेतु प्रखंड संसाधन केन्द्र जरमुण्डी में कैषलेस से संबंधित एक कार्यषाला आयोजित की गयी। कार्यषाल में प्रखंड के सभी षिक्षकों को कैषलेस अभियान के बारे में बताया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कैषलेस अभियान एक सषक्त देष बनाने में मील का पत्थर शाबित होगा। उन्होने कहा कि परेषानियां आयेंगी लेकिन अगर हम ठान लें तो वह दिन दूर नहीं जब जरमुण्डी प्रखंड पूर्णतः कैषलेस बनेगा। उन्होंने कहा कि आप सब कैषलेस ट्रांजेक्षन के बारे में समझें तथा कम से कम 5 लोगों को समझायें। आप सब के सहयोग से ही यह अभियान सफल होगा। 
प्रखंड विकास पदाधिकारी जरमुण्डी संजय कुमार दास ने कार्यषाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि असुविधा से बचने के लिए कैषलेस की सुविधा को अपनायें एवं देष को विकास की राह पर ले जाने में अपना योगदान सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा सर्वप्रथम सभी षिक्षक अपने अपने मोबाईल में एसबीआई बडी डाउनलोड करें एवं जरमुण्डी को कैषलेस बनाने की दिषा में एक कदम आगे बढ़ायें। 
मौके पर ही लगभग 38 लोगों ने एसबीआई बडी को डाउनलोड कर कैषलेस लेन देन के बारे में समझा। 
कार्यषाला में उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास, प्रखंड षिक्षा पदाधिकारी दक्षणी रविन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड षिक्षा पदाधिकारी उत्तरी प्रदीप कुमार के साथ साथ षिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment