Sunday 25 December 2016

दुमका, 25 दिसम्बर 2016 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 728 
25 दिसंबर 2016 को उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अजय नाथ झा के आह्वान पर अंजनी शरण के संयोजन में जिला खेलकूद संघ, एकमत संस्था, कला संस्कृति, चैम्बर आॅफ काॅमर्स, साहित्यक मंच आदि सामाजिक संस्थाओं के सक्रिय सहयोग से गर्म कपड़ों के संग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अप्रत्यासित रूप से बड़ी संख्या में नागरिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और वस्त्र दान किये। कुछ ही घंटों में देखते देखते हजारों की संख्या में कपड़े एकत्र हो गये। मौके पर कुछ गरीब एवं जरूरत मंद लोगों के बीच वस्त्र का वितरण भी किया गया। किन्तु पूर्व में तय किये गये निर्णय के आलोक में दुमका जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों एवं निर्धन लोगों के बीच 27 दिसम्बर को वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा। उप निदेषक ने दुमका के नागरिकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह केवल प्रतीक रूप में एक शुरूआत है तथा सभी नागरिक अपनी क्षमता के अनुरूप अपने आसपास के जरूरतमंदों के बीच वस्त्र का वितरण करें।  
इस पूरे अभियान में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी शरण, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चैबे, अमरेंद्र सुमन, दीपक झा, विद्यापति झा, ठाकुर श्याम सुंदर सिंह, नलिन झा, अरविन्द, उत्तम कुमार दे, अनीता सिन्हा, ऋतुराज कश्यप, पवन केशरी, अमित कुमार, अजय केशरी, दिपक कुमार सिंह, आनंद गुटगुटिया ,ऋतु गुटगुटिया, मुकेश सिन्हा, आकाश, विशाल, विनय, राहुल, प्रकाश, सुनील,अभिषेक, गेब्रियल, संजीव, विकास, संदीप, सोम, बरमा आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 



No comments:

Post a Comment