Friday 5 July 2019

दुमका 05 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0811
दुमका जिला के मसलिया प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में पानी एक बड़ी समस्या का रूप लेने जा रही है यह एक भयावह रूप ले उससे पहले हमें सभी को जागरूक करना होगा। वर्षा ऋतु में सभी लोग जल संचय का कार्य करें पेड़ पौधे लगाएं वाटर हार्वेस्टिंग विधि से हम जल स्तर को बेहतर कर सकते हैं सभी लोगों की भागीदारी इस अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है। जन भागीदारी से ही कोई भी असंभव कार्य संभव हो सकता है।
इस अवसर पर सोख्ता, गड्ढा निर्माण, खेतों में मेड़बंदी, टीसीवी योजना, डोभा निर्माण, चेक डैम निर्माण, एवं जल संचय से संबंधित तकनीक के बारे में सभी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जेएसएलपीएस एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment