Thursday 18 November 2021

दिनांक- 15 नवंबर 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1346

 दिनांक- 15 नवंबर 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1346


इंडोर स्टेडियम में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर किया।पारंपरिक रीति रिवाज लोटा पानी से अतिथियों का स्वागत किया गया।


अपने संबोधन में विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि  झारखंड राज्य बना तो यहाँ के 18 जिलों के लोगों ने खुशियों मनाई और अपने सपनों का झारखंड की कल्पना की।कहा कि जयपाल सिंह के समय से अलग राज्य के लिए आंदोलन होते आया तब जाकर वर्ष 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ।उन्होंने कहा कि 21 साल बाद भी यहाँ के लोगों को रोजगार की समस्या है।माननीय मुख्यमंत्री का संकल्प है युवाओं को बेहतर भविष्य प्रदान करना।माननीय मुख्यमंत्री के प्रयास से जल्द ही यहाँ के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड का समग्र विकास होकर रहेगा।कोई नहीं रोक सकता है।सरकार ने योजना बनायी है कि पंचायत स्तर तक जाकर पदाधिकारी विकास योजनाओं के बारे में बताएं।


अपने संबोधन में विधायक श्रीमती सीता सोरेन ने कहा कि हम सभी झारखंडवासी पूरे हर्षोल्लास के साथ इस दिन को मनाते आ रहे हैं।झारखंड को कितने बलिदानों के बाद हमने पाया है।तब जाकर हमें इस दिवस को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।भगवान बिरसा मुंडा,सिदो कान्हू,चांद भैरव सहित कईयों ने शहादत देकर इस राज्य के लिए संघर्ष किया है।आने वाले दिनों में किस प्रकार से इस राज्य को उन्नति के मार्ग पर ले जाना है इस दिन पर हमें विचार विमर्श करने की जरूरत है।वर्तमान समय में आपके घर की सरकार,आप की सरकार,उम्मीदों की सरकार हम सभी के बीच में कार्य कर रही है।सभी को मिलकर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त कर ही झारखंड को सपनों का झारखंड बनाया जा सकता है।राज्य को उन्नति के दिशा में पहुंचाने में सब का योगदान महत्वपूर्ण है।सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने तथा सम्मान देने का कार्य कर रही है ।फूलो झानो योजना के तहत सरकार ने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि हमारी माताओं बहनों को सशक्त और जागरूक होने की जरूरत है।ताकि अपने परिवार अपने बच्चों को एक बेहतर भविष्य दे सकें।कोरोना काल में सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर जन जन को सुरक्षित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े इसके लिए सरकार प्रयत्नशील है।यहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अपने शहर अपने राज्य में मिले इसके लिए कार्य किये जा रहे हैं ।हमारा राज्य पूरी तरह से संसाधनों से परिपूर्ण है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो कार्य नहीं हो पाया उसे ध्यान में रखते हुए सरकार विकास योजनाओं को गति देने का कार्य कर रही है।विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।योजना का लाभ योग्य लाभुकों को मिले बिचौलियों में फंस कर नहीं रह जाय इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए सभी कार्य करें।


अपने स्वागत संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है।आज का दिन न केवल झारखंड राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है।

भगवान बिरसा मुंडा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजों से लोहा लिया था।उन्होंने कहा कि इसे एक दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से अपने जीवन मे आत्मसात करने का कार्यनहीं हो सकता है।हम सभी को प्रत्येक दिन उनके कार्यों का स्मरण रहे तभी सही मायने में उनके विचारों को आत्मसात किया जा सकता।कहा कि अपने से हर दिन सवाल पूछे कि क्या उनके सपनों को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं।कहा कि युवा वर्ग के प्रतिनिधि के लिए आज का महत्वपूर्ण है।उनका जीवनी किताबों से न जानकर,उनसे भी संपर्क करें जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया था।उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिन उद्देश्यों के साथ राज्य का गठन हुआ था उसे पूरा करें।उन्होंने कहा कि 15 से 29 आपके अधिकार,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन के सभी अधिकारी कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।पंचायत स्तर पर पहुँच कर लोगों की समस्याओं को जानते हुए उसे नियमानुसार दूर किया जाएगा।कहा कि प्रशासन के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे लोगों की समस्याओं दूर हो सके।


अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण और अन्याय के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने का कार्य किया।सभी  उनका साथ भी दिया।यहाँ के विद्यार्थियों को उनके बारे में जानना चाहिए।शिक्षित होकर भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करने का कार्य करें।


अपने स्वागत संबोधन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण और अन्याय खिलाफ बिगुल फूंका तथा लोगों के सपनो को साकार करने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी।इस राज्य को बनाने के लिए कई महापुरुषों ने संघर्ष किया।जिसका परिणाम है कि झारखंड आज हम देख रहे हैं।सभी का दायित्व है कि राज्य के विकास में योगदान दें।आज  झारखंड ने 21 साल पूरा कर लिया।बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करने  के लिए हम सभी कार्य करें।


इस दौरान झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री शुभकामना संदेश का वाचन तथा वितरण किया गया।अतिथियों द्वारा बिरसा मुंडा जयंती पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।साथ ही भगवान बिरसा मुंडा पर नागपुरी नृत्य केजीबीभी मसलिया,नटुआ नृत्य,भगवान बिरसा मुंडा पर सादरी नृत्य,केजीबीभी दुमका,भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर नाटक,संथाली नृत्य दा बापला नृत्य की प्रस्तुति की गयी।

==========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075













No comments:

Post a Comment