Saturday 7 January 2017

दुमका, 07 जनवरी 2017 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 008 
षिवपहाड़ मार्च तक एक खुबसूरत पर्यटन केन्द्र बनेगा...
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका 

पर्यटन की दृष्टि से मार्च तक षिवपहाड़, सिदो कान्हु शौर्य स्मारक पार्क, लक्खीकुण्डी तथा खूटाबांध सरोवर का विकास पूरा हो जायेगा। यह बात दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा। उन्होंने तीनों स्थल का भ्रमण कर जायजा लिया। पर्यटन विभाग से इस बाबत आवंटन भी सुलभ हुआ है। दिनांक 9 जनवरी 2017 पर्यटन संवर्द्धन समिति की बैठक होगी। 
षिवपहाड़ में मंदिर एवं पहाड़ी पर धार्मिक एवं सामान्य पर्यटन की दृष्टि से कार्य कराये जायेंगे। वाहनों की पार्किंग, उपवन, खूबसूरत सड़कें, मंच, पर्यटकों के बैठने की जगह तथा पहाड़ी पर लैण्ड स्केप के माध्यम से सौन्दर्यीकरण का कार्य कराये जायेगे। लक्खीकुण्डी स्थित सिदो कान्हु शौर्य स्मारक पार्क में ओपन ओडिटाॅरियम बनाये जायेंगे जिसमें, झारखण्ड के वीर सेनानियों के जीवन पर आधारित लाइट एवं साउन्ड कार्यक्रम नियमित रूप से होंगे। उपायुक्त ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में इसी स्थल पर एक भव्य एवं धरोहर संग्रहालय का निर्माण भी होगा। इस दिषा में भी कार्रवाई प्रगति पर है। उपायुक्त ने कहा कि खूंटा बांध सरोवर का भी एक आदर्ष एवं अनुकरणयोग्य प्रादर्ष एवं मानक सरोवर के रूप में विकास किया जायेगा।   
स्वच्छ दुमका और भव्य दुमका के निर्माण से इस ऐतिहासिक भूमि पर पर्यटन की दृष्टि से लोगों का आगमन होगा। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य की पूर्णता के लिए भी एक अभियान दल बनाकर कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। दुमका वासियों के लिए यह मार्च 2017 के बाद से सुलभ दर्षनीय हो जायेगा। 
 उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के साथ स्थल निरीक्षण में विषेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता अजय सिन्हा, परमानन्द पासवान एवं कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित थे। 







No comments:

Post a Comment