Friday 20 January 2017

दुमका, 19 जनवरी 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 033
पूरे राजकीय सम्मान एवं नम आंखों से स्वर्गीय डा अनिल मुर्मू को दी गई अंतिम विदाई...
लिट्टीपाड़ा के विधायक स्वर्गीय अनिल मुर्मू को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गुरूवार को पारम्परिक रीति से अंतिम विदाई दी गई। गोपीकान्दर प्रखंड के रांगा गांव के रहने वाले स्वर्गीय अनिल मुर्मू का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुँचा पूरे प्रखंड में स्वर्गीय अनिल मुर्मू के अंतिम दर्षन एवं श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों हजार की संख्या में ग्रामीण पहुंचने लगे। स्वर्गीय अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर ग्रमीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा भी की गई। पुलिस के जवानों ने 14 राउन्ड फायरिंग कर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।   
स्वर्गीय डा अनिल मुर्मू के अंतिम विदाई पर सांसद षिबू सोरेन एवं विजय हांसदा, समाज कल्याण मंत्री डा लोईस मरांडी, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विधायक हेमंत सोरेन, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक नलिन सोरेन, विधायक चम्पई सोरेन, पूर्व विधायक साईमन मरांडी, पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक लाॅबिन हेमब्रम, पूर्व विधायक हाजी हुसैन अंसारी, जिला परिषद अध्यक्षा जोयेस बेसरा, झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, आयुक्त संताल परगना दिनेष चन्द्र मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेष कुमार झा, उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल, डीएसपी अषोक कुमार सिंह, डीएसपी रौषन गुड़िया, चेयरमेन डिस्ट्रीक्ट बोर्ड साहेबगंज, अध्यक्ष जिला परिषद पाकुड़, अध्यक्ष जिला परिषद साहेबगंज, बसंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। 













No comments:

Post a Comment