Sunday 29 January 2017

दुमका, 29 जनवरी 2017 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 061
साहित्यकारों संग शहीदों को स्मृत किया सतीष स्मृति मंच ने...
राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखनाप हम सब का परम कर्तव्य होना चाहिये...
- अखिलेष झा डीआईजी दुमका  
अमर शहीद सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रमोद कुमार की पत्नी नेहा त्रिपाठी को शॉल एवं सम्मान पत्र से डीआईजी दुमका अखिलेष कुमार झा तथा सतीष चौरा की संरक्षिका चंपा देवी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।  इस अवसर पर डीआईजी दुमका ने कहा कि राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखना हम सब का परम कर्तव्य होना चाहिये। प्रत्येक वर्ष सतीष स्मृति मंच द्वारा दिया जाने वाला सतीष स्मृति सम्मान बोकारो के ललन तिवारी को उनकी कहानी संग्रह आई हेट यू पापा के लिए दिया गया। इस अवसर पर विषेष सम्मान युवा साहित्य अकादमी सम्मान 2016 प्राप्त करने के लिए नीलोत्पल मृणाल को दिया गया साथ ही सिदो कान्हू मुर्मू विष्व विद्यालय मंे आयोजित साहित्य परिचर्चा के विजेता छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर लगभग 11 पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। कुन्दन झा ने पुरस्कार सत्र का संचालन और संयोजन किया। 
साहित्य में ग्रामीण संस्कृति का चित्रण कल और आज विषय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें अच्युत चेतन, अजय नाथ झा, आर के नीरद, नीलोत्पल मृणाल, अनुप्रिया, प्रमोदिनी हांसदा, उमाषंकर राव उरेंदु, डा अमरेन्द्र, डा अचल भारती, अरूण कुमार सिन्हा, डा रामवरण चैधरी ने अपने विचार प्रकट किये। विचार गोष्ठी के संयोजक विद्यापति झा थे।  
इस अवसर पर काव्यांजलि का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 30 से अधिक कवियों ने अपनी नवीनतम रचनाओं का पाठ किया। 
कार्यक्रम में उस समय सबकी आंखें नम हो गई जब अमर शहीद प्रमोद कुमार की पत्नी नेहा त्रिपाठी के सम्मान में राष्ट्रधुन बजाया गया और सीआरपीएफ के कमांडेन्ट आषीष कुमार झा के द्वारा सम्मान पत्र पढ़ा गया। यह पहला अवसर है जब संताल परगना प्रमंडल के मुख्यालय में किसी अमर शहीद को श्रद्धांजलि देने भारी संख्या में साहित्यकार बुद्धिजीवि एक साथ एकत्र हुए। कार्यक्रम का विषय प्रवेष और उद्देष्य आषीष कुमार झा के द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर साहित्यकार सतीष चन्द्र झा की कविताओं का सस्वर पाठ नन्दन कष्यप ने किया। कार्यक्रम का आरम्भ कुबेर झा द्वारा सरस्वती बंदना से किया गया। मंच संचालन अषोक कुमार सिंह ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमोदिनी हांसदा, प्रो मनमोहन मिश्र, डा रामवरण चैधरी, विजय कुमार सिंह, हेमो चन्द्रा एवं अजय नाथ झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। स्वर्गीय सतीष चन्द्र झा एवं शहीद प्रमोद कुमार के तस्वीर पर सभी आगन्तुक अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा समर्पित की। 
इस अवसर पर डीआईजी अखीलेष कुमार झा, नेहा त्रिपाठी एवं उनका परिवार, उपनिदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, प्रो मनमोहन मिश्र, नीलोत्पल मृणाल, ललन तिवारी, अच्युत चेतन, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, कमलाकान्त प्रसाद सिन्हा, नरेष प्रसाद साह, प्रषांत कुमार सिन्हा, धीरज पंडित, गौतम सुमन, अनिरूद्ध प्रसाद विमल, प्रकाष चन्द्र वर्णवाल, रंजन, आर के नीरद, मनोहर लाल पटेल, डा अचल भारती, सषस्त्र सीमा बल के सहायक सेना नायक दीपक कुमार, उप कमांडेन्ट जितेन्द्र जोषी, उप कमांडेन्ट नितीन कुमार गुप्ता, डा ब्रजेष कुमार, अंजनी शरण, धमेन्द्र पाण्डेय, एमानुएल बास्की, राजीव नयन तिवारी, मनोज घोष, मदन कुमार, सपन पत्रलेख, अमरेन्द्र सुमन, अरविन्द कुमार, उमाषंकर चैबे, अनन्तलाल खिरहर, विद्यापति झा, अर्नव, अदिति, अनुराग, स्वप्निल, पवन, नूतन, संध्या, किरण तिवारी, हेना चक्रवर्ती, मिथिलेष कुमार, सविता, शारदा आदि उपस्थित थे।            


   

No comments:

Post a Comment