Tuesday 17 January 2017

दुमका, 17 जनवरी 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 026
औदात्य के साथ मनाया जाय गणतंत्र दिवस समारोह...
- दिनेष चन्द्र मिश्र, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, दुमका
गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास तथा गरिमा के साथ मनाया जाय। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाय। संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त दिनेष चन्द्र मिश्र ने आयुक्त सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के बाबत की जा रही समीक्षात्मक बैठक में उक्त निदेष दिया। आयुक्त ने निदेष दिया कि गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य आयोजन स्थल पुलिस लाईन मैदान में बैरिकेटिंग में बांस और बल्ले की जगह मजबूत लोहे के पाईप का इस्तेमाल किया जाय। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या से ही लाईट से सुसज्जित करने का निदेष दिया। 
इससे पूर्व दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारियों के बारे में आयुक्त को विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बतलाया कि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में 15 प्लाटून तथा 1 अग्निषमन दस्ते के द्वारा परेड किया जायेगा। परेड का अभ्यास नियमित रूप से जारी है। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की कुल 14 झांकी प्रस्तुत की जायेगी। 
बैठक में आयुक्त संताल परगना प्रमंडल दिनेष चन्द्र मिश्र, दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त उत्पाद दुमका संजीत कुमार, क्षेत्रीय वन संरक्षक संताल परगना प्रमंडल दुमका, आयुक्त के सचिव कार्तिक कुमार प्रभात, क्षेत्रीय षिक्षा उप निदेषक अषोक कुमार शर्मा, संयुक्त निबंधक सहकारिता संताल परगना प्रमंडल प्रहलाद भगत, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता सृष्टीधर मोदी, संयुक्त कृषि निदेषक राम नारायण प्रसाद, अधीक्षण अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अंचल दुमका तनवीर अख्तर, अधीक्षण अभियंता पथ अंचल दुमका अमरेन्द्र कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता भवन अंचल दुमका राम लोचन साह, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सुधाकांत झा, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल विनोद कुमार, अपर समाहर्ता इन्दु गुप्ता, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी विनोद कुमार साहा, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कमान्डर एम एन घोष, कार्यपालक पदाधिकारी नगरपालिका दुमका पंकज कुमार, प्रभारी पदाधिकारी अग्निषमन दुमका, जिला षिक्षा पदाधिकारी दुमका धर्मदेव राय, जिला षिक्षा अधीक्षक दुमका अरूण कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता डा सुदेष कुमार, प्राचार्य संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय के प्रतिनिधि जय प्रकाष महतो, आवासीय उच्च विद्यालय कड़हरबील के प्राचार्य घनष्याम सिंह, सचिव भारत स्काउट एण्ड गाईड दुमका के प्रतिनिधि अमरेष कुमार, ए एन ओ दिलीप कुमार झा, झारखण्ड कला केन्द्र के प्राचार्य गौर कान्त झा आदि उपस्थित थे। 



No comments:

Post a Comment