Tuesday 24 January 2017

दुमका, 25 जनवरी 2017 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 053
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन दुमका, जिला खेलकूद संघ एवं जिला ऐथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में दुमका के अम्बेदकर चैक से पुरूषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरूषों के लिए यह दौड़ अम्बेदकर चैक से आरम्भ होकर हवाई अड्डा मार्ग से सृष्टि पहाड़ कुरूवा पुनः वापस उसी मार्ग से अम्बेदकर चैक पर आकर समाप्त हुई । महिलाओं के लिए यह दौड़ अम्बेदकर चैक से लक्खीकुंडी पुनः उसी मार्ग से अम्बेदकर चैक तक के लिए आयोजित थी। 
पुरूषों के दौड़ में कुमुद रंजन, दानियल किस्कू, नरेश हाँसदा जोनाथन हेम्ब्रम, नरेश मुर्मू, अनिल मरांडी, सूरज सोरेन, रोहित कुमार माल, दाउद किस्कू तथा साहेबराम बेसरा के साथ-साथ महिला वर्ग में मीनू सिंह अनिता किस्कू, शीलवन्ती सोरेन, सुहागिनी हांसदा, टीनू सिंह, माला टुडू, मंजुला मुर्मू, नीला सोरेन, मंजू सोरेन तथा सिउली दास क्रमशः पहले से दसवें स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल कन्हैयालाल, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त शशिरंजन, उपनिदेशक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी जयज्योति सामंता, जिला शिक्षा अधीक्षक अरूण कुमार, तथा अग्र परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
इससे पूर्व सम्मानित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने सबों को मतदाता शपथ भी दिलाई।
आयोजन को सफल करने में जिला खेलकूद संघ से जुड़े उमाशंकर चैबे, वरूण कुमार, बीबी गुहा, हैदर हुसैन, मदन कुमार, विद्यापति झा, निमाय कान्त झा, दीपक झा, रंजन कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार, शैलेन्द्र सिन्हा, मुकेश कुमार के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक क्रमशः प्राचार्य $2 जिला स्कूल अजय कुमार गुप्ता, प्राचार्य $2 बालिका उच्च विद्यालय बाल्मिकी प्रसाद सिंह, प्राचार्य श्रीरामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय अशोक कुमार साह, शिक्षक नवल किशोर झा, सुरीति झा, अखिलेश भूषण प्रसाद, डा संजीव कुमार, अजीत कुमार शील, हेमकान्त पंडित, गणेश पासवान,, पैलोमी सिन्हा, ओंकार कुमार, सुमिता टुडू, हिमांशु शेखर झा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, इलियन हांसदा, संजय कुमार सिन्हा, राजीव लोचन, रघुनन्दन मंडल, संजय कुमार झा, विनय साह, दिलीप कुमार ठाकुर, राजेश्वर प्रसाद मिस्त्री, सरोज कुमार चैधरी, महेन्द्र राजहंस, अमित कुमार पाण्डेय, मुदस्सर सुल्तान, मणिलाल दास, चन्द्रशेखर चैधरी, बसंत कुमार, रंजीत चैधरी के अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रणव कौर, अमर नाथ साह, चंदन ठाकुर, रमेश मिश्र, गणेश प्रसाद साह, मो0 कयूम परवेज आदि के साथ साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नगर के गणमान्य उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment