Wednesday 18 January 2017

दुमका, 18 जनवरी 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 029
झामुमो के लिट्टीपाड़ा के विधायक डा अनिल मुर्मू का मंगलवार को शाम 5ः40 बजे आकस्मिक निधन हो गया। दुमका के साथ-साथ पूरे झारखण्ड वासियों में शोक की लहर घटना के तुरंत बाद फैल गयी। बुधवार की सुबह स्वर्गीय डा अनिल मुर्मू का पार्थिव शरीर हेलीकाॅप्टर द्वारा राजकीय सम्मान के साथ विधान सभा परिसर भेजा गया।
इससे पूर्व संताल परगना के आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र ,सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति  कमर अहसन दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल, सांसद विजय हांसदा, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, षिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, महेषपुर विधायक स्टीफन मरांडी, अनुमंडल पदाधिकारी जीशान कमर, जिला परिषद अध्यक्षा जोयेस बेसरा, उपनिदेशक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, झामुमो जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह, सिविल सर्जन, एनडीसी सहित बड़ी संख्या में दुमका जिलावासियों ने श्रद्धांजलि दी। 
विधान सभा परिसर में श्रद्धांजलि के पष्चात स्वर्गीय डा0 अनिल मुर्मू का पार्थिव शरीर दुमका के गोपीकान्दर प्रखंड के रांगा गांव ले जाया जायेगा एवं परिजनों द्वारा निर्धारित समय के अनुरूप उनके पारम्परिक रीति से गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। जिसमें राज्य की समाज कल्याण मंत्री डा लोईस मरांडी राज्य सरकार की ओर से भाग लेंगी।                      





No comments:

Post a Comment