Wednesday 4 January 2017

दुमका, 04 जनवरी 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 002 
05 जनवरी 2017 को दुमका पहुंच रही है ‘‘युवा जागरण विवेक रथ’’

स्वामी विवेकानन्द जयन्ती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पर्यटन एवं कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राज्य में ‘‘युवा जागरण कार्यक्रम’’ के तहत रामकृष्ण मिषन, रांची के माध्यम से दिनांक 21 दिसम्बर 2016 से 12 जनवरी 2017 तक ‘‘युवा जागरण विवेक रथ परिक्रमा’’ का आयोजन किया गया है। यह यात्रा 21 दिसम्बर 2016 को धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मभूमि उलीहातु, खूंटी जिला से प्रारंभ होकर राज्य के विभिन्न जिलों जमषेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदग्गा, लातेहार, गढ़वा, डालटेनगंज, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह एवं देवघर से होकर दिनांक 05 जनवरी 2017 को दुमका पहुंच रही है। ‘‘युवा जागरण विवेक रथ’’ दुमका के बाद गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ एवं अंत में 12 जनवरी 2017 को रांची पहुंच कर यात्रा का समापन होगा।


No comments:

Post a Comment