Saturday 7 July 2018

दुमका 07 जुलाई 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 363 
उपायुक्त मुकेष कुमार ने पुराना विकास भवन में तसर के नये मशीनों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने लगाये गये सभी मशीनों को देखा और उनके बारे में जाना। उन्होंने कहा कि अब महिलाऐं तसर से जुड़कर अधिक आय अर्जित कर अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाऐं धागा का कताई से लेकर बुनाई तक का प्रषिक्षण यहां प्राप्त करेगी।
विकास भवन  में 5 अटल मषीन, 1 ट्विस्ंिटग मषीन, 5 मैनुअल मषीन लगाया गया है। इसमें एक साथ  40 महिलाओं को प्रषिक्षण दिया जाएगा। जिसमें से 20 महिलाओं को धाग कातने एवं 20 महिलाओं को बुनाई के लिए प्रषिक्षण दिया जायेगा।
केन्द्रीय रेषम परिसद के केन्द्रिय तसर अनुसंधान एवं प्रषिक्षण संस्थान रांची से आये वैज्ञानिक डाॅ जीपी सिंह अटल मषीनों का प्रदर्शन किया।
अवलोकन के दौरान उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, प्रषिक्षु आईएएस शषि प्रकाष, सहायक निदेषक तसर सुधीर कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment