Thursday 12 July 2018

दुमका 12 जुलाई 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 368 
कृषि कल्याण अभियान अंतर्गत जामा प्रखंड के आकांक्षी गांव पलासी में किसानों के बीच फलदार पौधा सोयाबीन मूंग एवं धान का प्रमाणित बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वितरण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने उपस्थित किसानों को धान के साथ साथ टॉर्ड जमीन (ऊपरी जमीन) पर सोयाबीन एवं मूंग की खेती करने का सलाह दिया। सभी किसानों को फसल बीमा के लाभ की विस्तृत जानकारी दी। परियोजना निदेशक आत्मा डॉ दिवेश कुमार सिंह ने उपस्थित किसानों को आम के पौधे, अमरुद के पौधे एवं नींबू के पौधे लगाने की एवं प्रबंधन की वैज्ञानिक रूप से जानकारी दी सोयाबीन मूंग की खेती की वैज्ञानिक विधि की जानकारी उन्होंने उपस्थित किसानों को दिया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जामा सुशीला टुडू ने श्री विधि से धान की खेती की करने की जानकारी दी। पंचायत के मुखिया राकेश मरांडी एवं पंचायत समिति सदस्य की उपस्थिति में 100 किसानों के बीच प्रति किसानों आम का दो अमरुद एवं नींबू का पौधा वितरण किया गया। गांव के किसानों के बीच 120 मिनी कीट सोयाबीन, 105 मिनी कीट मूँग, 20 मिनी कीट धान का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त सभी आकांक्षी गांव में आत्मा द्वारा प्रायोजित कृषि विज्ञान केंद्र दुमका द्वारा 50 कृषकों को मधुमक्खी पालन, किचन गार्डनिंग एवं खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा साथ ही किसानों को समेकित कृषि प्रणाली अपनाने पर बल दिया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment