Tuesday 28 May 2019

दुमका 28 मई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0617

इंडोर स्टेडियम दुमका में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला स्तरीय चुप्पी तोड़ो: स्वस्थ रहो, अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह अभियान पूरे जिले में 28 मई से 27 जून 2019 तक चलाया जायेगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे राज्य में घर-घर शौचालय बनाने का कार्य किया गया है। दुमका जिले में भी शौचालय निर्माण का कार्य किया गया तथा लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए जागरुक करने का कार्य विभिन्न माध्यमों से किया गया है। स्वच्छता हमारे दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वच्छ समाज का निर्माण कर ही हम एक बेहतर राष्ट्र की कल्पना कर सकते है। कोई भी व्यक्ति ,खुले में शौच नही जाय, इसके लिए निरंतर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। आज ना सिर्फ शहर में बल्कि गांव-गांव में कूड़ेदान दिखाई देते है। गांव के साफ-सफाई के स्तर में काफी सुधार हुआ है और इसमें हर एक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हम सभी ने अपने आस पड़ोस में स्वच्छ रखने का कार्य किया है लेकिन अपने शरीर की सफाई रखना भी महत्वपूर्ण है। चुप्पी तोड़ो: स्वस्थ रहो अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने शरीर की सफाई पर विशेष ध्यान देने के प्रति जागरुक किया जा रहा है। लोगों को जागरुक करने कि आवश्यकता है कि वे खुद को भी स्वच्छ रखे। महिलाओं, बहनो का शारीरिक स्वस्थ बेहतर रहे, इसे ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है। सरकार के सहयोग से जिला प्रशासन के द्वारा अभियान चलाकर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जा रहा है। समय-समय पर उनके बीच कई दवाईयों का भी वितरण किया जाता रहा है ताकि वे स्वस्थ रहे। सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। माहवारी को लेकर आज समाज में चर्चा करना गलत समझा जाता है, जिसके कारण हमारे किशोर अवस्था की बच्चियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक सशक्त समाज के लिए हमें इन सब चीजों पर चर्चा करने की जरुरत है। महिलायें खुलकर इन विषयों पर बात करने के लिए तैयार नही है। सरकार तथा कई स्वयं सेवी संस्थायें इस विषय पर कार्य कर रही है ताकि लोग माहवारी जैसे विषय पर खुलकर चर्चा करे। समाज में कई भ्रांतियाँ फैला दी गई है। महिलाओं को माहवारी जैसी गंभीर विषय पर चर्चा करने में शर्मिंदगी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि यह एक समान्य प्रक्रिया है। हमें इन भ्रांतियों को दूर करने की जरुरत है। तभी हम एक स्वस्थ समाज की कल्पना कर सकतेे है। माहवारी के दौरान सैनेट्री पैड का उपयोग अवश्य करे। आप अपनी शरीर को स्वच्छ रखे। माहवारी जैसे विषय पर खुल कर चर्चा करे। इसके बारे में बात करना, इससे जूड़ी जानकारी प्राप्त करना कोई गलत कार्य नही है। इसे समझे तथा आस-पड़ोस की महिलाओं को भी समझाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कई बार महिलायें इन विषयों पर चर्चा नही करने के कारण वे कई गंभीर बिमारियों से ग्रसित हो जाते है तथा धीरे-धीरे उनका स्वास्थ खराब हो जाता है। लोगों के बीच जागरुकता फैलाने का काम करें, एक बेहतर समाज में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने कहा कि हम सभी महिलाओं के बीच में माहवारी को लेकर जो चुप्पी है उसे तोड़ना अत्यंत आवश्यक है। माहवारी के समय महिलाओं को स्वच्छता का भी ध्यान रखने की जरुरत है तभी जाकर महिलाये स्वस्थ रहेगी। आप सभी स्वयं जागरुक होकर ग्राम स्तर पर रह रही महिलाओं को भी जागरुक करें।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक मारिया गोरिती तिर्की ने कहा कि माहवारी के दौरान स्वच्छता अत्यंत जरुरी है। माहवारी माताओं, बहनो के लिए उपहार है। माहवारी के प्रति समाज में चुप्पी साधे हुए महिलाओं को अपनी चुप्पी को तोड़ना होेगा तभी जाकर आप स्वस्थ रह पायेंगे।
इस अवसर पर ग्रामण् ज्योति अभियान के प्रोजेक्ट निदेशक आभा कुमारी ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत सभी जिले में की गयी है। यह अभियान प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर चलाया जायेगा ताकि महिलाओं को माहवारी के प्रति जागरुक किया जा सके। माहवारी कोई भार नहीं यह प्रकृति का एक उपहार है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में मासिक धर्म के समय सिर्फ 12 प्रतिशत महिलायें ही सेनिटरी नैपकिन का उपयोग करती है। जिसके कारण हमारे देश में बहुत कम महिलाये ही स्वस्थ रहती है। आप सभी इस अभियान से जूड़े और इससे जानकारी लेकर अपने आस पड़ोस की महिलाओं को भी जागरुक करें।
इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी, सभी प्रखंड के सीडीपीओ, एएनएम, जलसहिया, स्वयं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित थे। 






No comments:

Post a Comment