Wednesday 8 May 2019

दुमका 08 मई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0546


बच्चे-बच्चियों ने बढ़चढ़ कर लिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग...

स्वीप के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार के निदेश पर इलेक्शन कार्निवाल का भव्य आयोजन गांधी मैदान दुमका में किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसी क्रम में इलेक्शन कार्निवाल के दौरान गांधी मैदान दुमका में ताइक्वांडो प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना। बड़ी संख्या में लोग इस प्रतियोगिता को देखने पहुंचे। इस दौरान स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह- उप विकास आयुक्त दुमका वरुण रंजन ने प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियो से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि इलेक्शन कार्निवाल के दौरान बच्चो तथा युवाओं के लिए भी कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य मतदान करने के लिए लोगों को जागरुक करना है। मुझे विश्वास है, आप सभी बच्चे अपने घर जाकर अपने मता-पिता तथा आस पड़ोस के लोगों से मतदान करने की जिद करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन का पाठ पढ़ाती है। खेलकूद से हमारे तन मन को स्वस्थ रखने में सहायक है साथ ही यह हमें जीवन में आगे बढ़ने की सीख भी देती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आप सभी के उज्ज्वल भविश्य की कामना करता है।
इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मैत्री सांडिल्या (गोल्ड), अंजल हांसदा (सिल्वर), सांभवी सिन्हा (ब्रोंज), दिव्या दर्शनी ने (ब्रोंज) मेडल प्राप्त किया। वही बालक वर्ग में शिवम कुमार (गोल्ड), सतादर्व सेन (सिल्वर), शोर्य पटवारी (ब्रोंज) तथा याहया शमीर ने (ब्रोंज) मेडल प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव स्मिता आनंद थी, वही प्रतियोगिता में रेफरी के रुप में चंदन कुमार उपस्थित थे।     

No comments:

Post a Comment