Wednesday 21 September 2016

दुमका, 19 सितम्बर 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 585 
प्रवासी महिला श्रमिक हर हाल में वापस लाये जाएं...
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका
दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज प्रवासी श्रमिकों विषेषकर महिला श्रमिकों को वापस जिला में लाने तथा उन्हें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार से जोड़ने पर एक अहम् बैठक की। 
उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को एक प्रपत्र उपलब्ध कराने का निदेष दिया जिसमें वे अपने क्षेत्र से गयी प्रवासी महिला श्रमिकों का ब्यौरा उपलब्ध करायेंगी। उपायुक्त ने निदेष दिया कि संयुक्त श्रम भवन में एक हेल्प डेस्क बनाया जाय जिसमें ड्युटी पर लगे कर्मियों का दूरभाष नम्बर समाचार पत्र में जारी करें। महिला श्रमिक की पहचान होने पर उन्हें हर संभव वापस लाने हेतु प्रेरित किया जाय तथा वापस आने पर आजीविका मिषन के जिला प्रोग्राम प्रबन्धक के माध्यम से स्वयं सहायता समूह में जोड़कर उसका रोजगार सुनिष्चित करें। 
उपायुक्त ने उन 12 प्रषिक्षकों से भी वार्ता कर मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना के तहत चयनित दुमका के 129 गांवो के विकास का रोड मैप तैयार करने को कहा। उपायुक्त ने कहा हमें हर कार्य पूरी प्रतिबद्धता और निर्धारित समय सीमा के भीतर करना है। 
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, श्रम अधीक्षक हेम कृष्ण दास, सभी प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रोग्राम मैनेजर आजीविका मिषन दुमका आदि उपस्थित थे।   



No comments:

Post a Comment