Tuesday 20 September 2016

दुमका, 09 सितम्बर 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 561 
प्रमंडलीय राजभाषा तथा सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, संताल परगना प्रमंडल दुमका के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14 सितम्बर 2016 को सायं 06ः00 बजे सूचना भवन, दुमका में हिन्दी दिवस समारोह के अवसर पर विचार गोष्ठी-सह-कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस असवसर पर दुमका विख्यात दिवंगत साहित्कारों क्रमषः स्व0 सतीष चन्द्र झा, स्व0 सुमन सुरो तथा स्व0 बाबुलाल मुर्मू ‘‘आदिवासी’’ जी को साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए मरणोपरांत स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा। उनके परिजन सम्मान को स्वीकार करेंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, दुमका, श्री बालेष्वर सिंह होंगे। समारोह में विषिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक संताल परगना प्रक्षेत्र, दुमका के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक दुमका श्री प्रभात कुमार, पूर्व प्रतिकुलपति, सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय दुमका, डा0 प्रमोदिनी हांसदा, विभागाध्यक्ष हिन्दी, सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय दुमका, डा0 अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, विभागाध्यक्ष हिन्दी, संताल परगना महाविद्यालय, दुमका डा0 खिरोधर प्रसाद यादव मौजूद रहेंगे। 
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कल देर शाम एक बैठक आहुत की गई। बैठक में उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, प्रमंडलीय राजभाषा विभाग के अनुदेषक सुनील कुमार झा, सतीष विचार मंच के विद्यापति झा, अमरेन्द्र सुमन, मदन कुमार, अषोक सिंह, सुरेन्द्र नारायण यादव आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment