Friday 30 September 2016

दुमका, 30 सितम्बर 2016    
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 607 
जेसोवा के द्वारा कल दुमका में स्वयं सहायता समूहों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित होगा...

जेसोवा अर्थात झारखण्ड आई ए एस आॅफिसर्स वाईव्स् ऐसोसिएषन के द्वारा कल दुमका के इन्डोर स्टेडियम में महिला स्वयं सहायता समूहों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। जेसोवा के द्वारा पूरे राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों के निर्माण और उसके सषक्तीकरण की दिषा में प्रयास किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि संताल परगना के आयुक्त बालेष्वर सिंह होंगे तथा विषिष्ट अतिथि दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा होंगे। कार्यषाला की अध्यक्षता संताल परगना में जेसोवा वरीयतम सदस्या अनीता सिंह करेंगी। इस बात की जानकारी जेसोवा की सदस्या जया सिन्हा ने आज दी। जया सिन्हा ने बताया कि वह मसलिया के रांगा गांव के पत्ताटोला में आज गई और स्वयं सहायता समूहों के क्रियाकलाप का हिस्सा बनी। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा श्री विधि से किये गये धान की खेती को भी देखा और अन्य ग्रामीणों से इसे अपनाने का अपील किया। जया सिन्हा ने ग्रामीणों से कहा कि धान के बिछड़ा से उत्पादकता की एक निष्चित समय सीमा होती है अतः समय पर दूरी बनाते हुए धान की रोपनी करने से उत्पादकता तीन गुणा तक बढ़ सकती है। 
जया सिन्हा ने कई स्वयं सहायता समूहों से मिलकर कहा कि जेसोवा की तरफ से आप सबको निमंत्रित करने आयी हूँ - आप बड़ी संख्या में कल दुमका आयें। महिला स्वयं सहायता समूहों का सषक्तीकरण भारत की बुनियाद को मजबूत करने जैसा है। सुलगगढ़ स्वयं सहायता समूह की हीरामुनी टुडू, अंजली मरांडी, बेलगुनी हेम्ब्रम तथा साथ में सिंहासन कुमारी, पंकज सिंह, राहुल रंजन, रीमा अमीन आदि उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment