Tuesday 5 September 2017

दुमका 05 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 522 
आंगनबाड़ी डेटा इन्ट्री में दुमका नम्बर वन...
महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर विकास एवं पोषण हेतु सरकार द्वारा कई योजनायें चलाई जा रही हैं। इस क्रम में सरकार के निदेषानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों के अंतर्गत पंजीकृत सभी परिवारों का डाटा इंट्री कराया जा रहा है। विगत 10 दिनों में लगभग 90 हजार फाॅर्मों की इंट्री कर दुमका जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके संबंध में वीडियो काॅनफ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। उपायुक्त दुमका ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमें सभी लक्ष्यों को इसी प्रकार टीम वर्क से प्राप्त करना है। ज्ञात हो कि एक पखवाड़े पूर्व दुमका अंतिम पायदान पर था। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी केन्द्र का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहता है। हम अपने प्रयास से इन योजनाओं को लक्ष्ति वर्ग तक ले जा सकते हैं। यह उपलब्धि सामुहिक प्रयास के कारण ही हो पाया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।


No comments:

Post a Comment