Wednesday 13 September 2017

दुमका 12 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 537 
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में ळमड (गवर्मेंट ई मार्केटप्लेस) से पब्लिक प्रोक्योरमेंट करने के संबंध में सभी कार्यालय प्रधानों के साथ बैठक की उन्होंने बताया दिनांक 15 सितंबर 2017 से सभी पब्लिक प्रोक्योरमेंट ळमड के माध्यम से किया जाएगा। ळमड ऑनलाइन पोर्टल है जिसमें सभी व्यापारियों/निविदादाताओं/काॅन्ट्रेक्टर को रजिस्टर करना होगा तथा सभी विभागों को इसी पोर्टल के माध्यम से समानों का क्रय करना होगा। 
उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सभी प्रकार के सरकारी क्रयों को ऑनलाइन करना है। समानों के क्रय में पारदर्शिता लाना तथा छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करना। उन्होंने कहा कि दुमका के व्यापारियों के लिए यह अच्छा अवसर है। छोटे व्यापारी भी इसमें रजिस्टर करा सकते हैं तथा वह किसी भी प्रकार के क्रय में भाग ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन निबंधित होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत सरल है। रजिस्ट्रेषन उपरांत व्यापारी अपने व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं तथा उन्हें मान्यता भी मिलेगी।
विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी संगठनों हेतु परदर्षी एवं दक्ष क्रय व्यवस्था उपलब्ध कराने के निमित्त ळमड पोर्टल का निर्माण कराया गया है। 
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रषिक्षु आईएएस विषाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी जयप्रकाष झा, निदेषक डीआरडीए दिलेष्वर महतो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकार सैयद राषिद अख्तर, जिला पंचायतिराज पदाधिकारी षिवनारायण यादव, नजारत उप समाहर्ता दुमका डा सुदेष तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment