Monday 18 September 2017

दुमका 17 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 555 
राज्य सरकार द्वारा दिनांक 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2017 तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’   पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ 15 सितम्बर 2017 को विषेष सफाई अभियान चलाकर शहर के प्रत्येक वार्डों की साफ सफाई की गई थी। इसी क्रम में दिनांक 17 सितम्बर को ‘‘सेवा दिवस’’ के रूप में मनाया गया। इसके अन्तर्गत जिले के सभी पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत मुख्यालय में जिला के पदाधिकारियों एवं पंचायतों के द्वारा संयुक्त रूप से श्रमदान किया गया। सभी मुखियाओं, पंचायत समितियों एवं वार्ड समिति के सदस्यों की बैठक विभिन्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आहुत की गई। जिसमें पंचायतवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। बड़ी संख्या में वोलेंटियर्स एवं ग्रामीणों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया गया। स्कूलों में भी सेवा दिवस मनाया गया जहां बच्चों ने बड़ी संख्या में श्रमदान किया एवं अपने अपने स्कूलों की साफ सफाई की गई।


No comments:

Post a Comment