Wednesday 13 September 2017

दुमका 12 सितम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 539 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने आज शहरी जलापूर्ति योजना के निरीक्षण के क्रम सृष्टि पहाड पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्थल का जायजा लिया तथा सृष्टि पहाड़ का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की अपार संभावनायें है। इस हेतु इसके  जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलन तैयार किये जाने का निदेष उपायुक्त ने दिया। उन्होंने निदेष दिया कि बच्चों के मनोरंजन के जितने भी साधन है जैसे झूला, बोटिंग, टाॅय ट्रेन इत्यादि की मरम्मती की जाय तथा इन्हें फिर से चालू किया जाय। सृष्टि पहाड़ में जितने भी इमारतें हैं उनकी मरम्मती तथा रंगरोगन किया जाय। सजावट हेतु रंगीन लाईटिंग की व्यवस्था की जाय। यहां हर वो सुविधायें हो जो पर्यटकों को आकर्षित करे तथा यहां आने वाले पर्यटक एक अच्छा संदेष लेकर जायें। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, प्रषिक्षु आईएएस, अनुमंडल पदाधिकारी, निदेषक डीआरडीए, जिला जनसम्पर्क पदाधिकार, जिला पंचायतिराज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता दुमका तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment