Tuesday 3 September 2019

दिनांक-3 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1424

उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने सुना लोगों की फरियाद...

दुमका के उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना। आज उन्होंने कृषि आशीर्वाद योजना एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से संबंधित मामले सुना और निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिला के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से उप विकास आयुक्त से अवगत कराया। जनता दरबार में जमीन मापी, राशन कार्ड एवं पेंशन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुए। उप विकास आयुक्त ने सभी शिकायत के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया। आज उप विकास आयुक्त ने समस्याओं के निष्पादन के साथ साथ लोगों को कई कल्याणकारी योजना की जानकारी दी। 
उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को भी जनता दरबार के बारे में जानकारी दें। वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। सरकार आपके लिए योजना बनाती है एवं योजना का लाभ लेना आपका हक है। उन्होंने कहा कि सारी योजना पारदर्शी तरीके से लागू हो ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि आप सभी को किसी भी तरह की समस्या हो तो लिखित रूप में सूचित करें। 


No comments:

Post a Comment